वाराणसी: जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस की विशेष कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को लक्सा तिराहे के पास पुलिस ने 34 सीसी (कुल 6.800 लीटर) अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल एवं अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राजू कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनय कुमार, पुत्र प्रेमचंद राय के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता नई बस्ती थाना लक्सा वाराणसी और स्थाई पता ग्राम कुसिया थाना जलालपुर जौनपुर बताया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह सस्ते दामों पर देशी शराब खरीद कर महंगे दामों में बेचता था और यही उसकी तथा परिवार की रोजी-रोटी का जरिया था।

अवैध शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ भा0द0वि0 की धारा 60 तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक लक्सा राजू कुमार, चौकी प्रभारी औरंगाबाद उ0नि0 प्रमोद कुशवाहा, उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय, म0उ0नि0 आशू वर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।









