Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » चित्रगुप्त पूजनोत्सव में मेधावियों और समाजसेवियों का सम्मान, कवि सम्मेलन ने बांधा समां

चित्रगुप्त पूजनोत्सव में मेधावियों और समाजसेवियों का सम्मान, कवि सम्मेलन ने बांधा समां

Share this post:

वाराणसी। ग्लोबल कायस्थ कमेटी की ओर से महमूरगंज स्थित रघुनाथ नगर के प्राचीन श्रीराम-जानकी मंदिर में बुधवार को श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आचार्य बलराम तिवारी ने भगवान चित्रगुप्त सहित मंदिर में स्थापित लक्ष्मी-नारायण, गणेश, संकट मोचन बाबा, राम दरबार, मां दुर्गा, गौरा-पार्वती, राधा-कृष्ण, कार्तिकेय, मां अन्नपूर्णा एवं नर्मदेश्वर महादेव के विग्रहों का विधिवत पूजन-अर्चन कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त के चरणों में पुष्प अर्पित कर सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर कमेटी की ओर से अतिथियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों तथा धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित वाराणसी स्नातक विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा का भी विशेष सम्मान किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मानसी श्रीवास्तव ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद अजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ चकाचौंध ज्ञानपुरी के संयोजन में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें बनारस के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। नगर निगम वाराणसी के ब्रांड एंबेसडर अमित श्रीवास्तव की ओर से गंगा स्वच्छता एवं श्रीराम-जटायु सद्गति पर आधारित भावनृत्य और नृत्य नाटिका की प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

कार्यक्रम का संचालन ग्लोबल कायस्थ कमेटी के संस्थापक शशिकांत श्रीवास्तव ने किया। आयोजक मंडल के दीपेन्द्र श्रीवास्तव एवं राजेश श्रीवास्तव ‘गुड्डू’ ने संयुक्त रूप से मंच संचालन किया।

इस अवसर पर मनीष वर्मा, अक्षत वर्मा, शशि श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव, रेखा वर्मा, उमेश श्रीवास्तव, ऊषा जैन, प्रवीण सहाय, ज्योति श्रीवास्तव, फूलचंद, बबलू, डॉ. अरविंद किशोर राय, डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. अजीत प्रकाश, अर्पित श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, योगेश गिरी, ओम शंकर श्रीवास्तव, रोशन श्रीवास्तव, डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव एवं मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल