Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशीराज डॉ. विभूतिनारायण सिंह की स्मृति में जगमगाएंगे काशी के घाट

काशीराज डॉ. विभूतिनारायण सिंह की स्मृति में जगमगाएंगे काशी के घाट

Share this post:

वाराणसी। काशी के पूर्व काशीराज स्वर्गीय डॉ. विभूतिनारायण सिंह की जन्मशताब्दी के पावन अवसर पर इस वर्ष आयोजित होने वाली विश्वविख्यात देव दीपावली को उनकी स्मृति में समर्पित करने की तैयारी है। आगामी 24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव को विशेष स्वरूप प्रदान करने के लिए काशी की प्राचीन संस्था श्री देवदीपावली एवं आरती महासमिति ने पहल की है।

उन्होंने बताया कि आयोजन स्थलों पर काशीराज के चित्र एवं बैनर लगाए जाएंगे। पंचगंगा घाट सहित काशी के प्रमुख घाटों पर हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच दीपोत्सव की भव्यता को नया आयाम दिया जाएगा।

घनश्याम सिंह ने कहा कि काशी की प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए देव दीपावली को और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करना महासमिति का उद्देश्य है। काशीराज की स्मृति में समर्पित यह आयोजन काशी की गौरवशाली विरासत, सांस्कृतिक चेतना और परंपराओं के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बनेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल