Follow us on

Home » Uncategorized » यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी, पुलिस ने बताए सड़क सुरक्षा के गुर

यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी, पुलिस ने बताए सड़क सुरक्षा के गुर

Share this post:

वाराणसी। यातायात माह नवंबर 2026 के अंतर्गत चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत भवानी प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, डंगहरिया में यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में उप निरीक्षक यातायात नारायण सिंह ने हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर दुर्घटना की स्थिति में नए नियमों के तहत अभिभावकों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। इसके अंतर्गत तीन वर्ष तक की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने के महत्व की जानकारी दी। साथ ही बताया कि ऐसे नेक कार्य करने वाले मददगारों को सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है।

उप निरीक्षक इंद्रभान सिंह गौर ने विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, सड़क सुरक्षा के नियमों और सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से स्वयं नियमों का पालन करने के साथ अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. संतारा सिंह पटेल ने यातायात पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से यातायात नियमों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यशाला में शिक्षक सुनील कुमार, रामनयन, उप निरीक्षक यातायात उदयराज यादव, नारायण सिंह, इंद्रभान सिंह गौर तथा यातायात कर्मी राम मूरत राय, मनोज कुमार, हरिश्चंद्र पाल, छोटेलाल पासवान और राघवेंद्र मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल