Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने अस्पतालों में मरीजों को बांटे फल, जाना हालचाल

नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने अस्पतालों में मरीजों को बांटे फल, जाना हालचाल

Share this post:

वाराणसी, 14 नवंबर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सेवा और संवेदना का संदेश देते हुए शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने भर्ती मरीजों को फल वितरित किए, उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन डॉ. राजेश गुप्ता ने किया। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम का संयोजन सतनाम सिंह, रामजान अली, मयंक चौबे एवं संतोष चौरसिया ने किया। वहीं कैंट विधानसभा क्षेत्र के माता आनंदमयी अस्पताल, शिवाला में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन अरुण सोनी एवं वकील अंसारी ने किया।

तीनों कार्यक्रमों की देखरेख एवं अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण ही उनका जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सदैव सेवा, सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित रही है। अस्पतालों में भर्ती मरीज बीमारी और पीड़ा के कठिन दौर से गुजरते हैं। ऐसे समय में उनके बीच पहुंचकर हालचाल जानना और सहयोग करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। राजनीति का उद्देश्य केवल भाषण और आयोजन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जरूरतमंदों के सुख-दुख में सहभागी बनना भी आवश्यक है।

श्री चौबे ने कहा कि नेहरू जी ने आधुनिक, वैज्ञानिक, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत का जो सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए उनके विचारों और आदर्शों को अपनाना जरूरी है। लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक एकता, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महानगर कांग्रेस कमेटी भविष्य में भी जनहित और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, अरुण सोनी, वकील अंसारी, मयंक चौबे, संतोष चौरसिया, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, प्रवीण प्रकाश, प्रमोद वर्मा शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल