Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भक्ति और उल्लास के बीच निकली भगवान झूलेलाल की भव्य ध्वजा यात्रा

भक्ति और उल्लास के बीच निकली भगवान झूलेलाल की भव्य ध्वजा यात्रा

Share this post:

वाराणसी। पावन कार्तिक मास के अवसर पर सिंधी समाज की ओर से भगवान झूलेलाल जी की भव्य ध्वजा यात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल जी एवं हिंगलाज माता के समक्ष दीपदान कर पल्लव प्रार्थना की।

इसके उपरांत सिंधी समाज के प्रमुख जय प्रकाश बालानी ने भगवान झूलेलाल जी की ध्वजा उठाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में समाज की महिलाओं ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संकीर्तन और जयकारों के बीच ध्वजा यात्रा लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर से प्रेम प्रकाश आश्रम, सिंधु नगर तक निकाली गई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

प्रेम प्रकाश आश्रम पहुंचने पर भगवान विष्णु एवं भगवान झूलेलाल जी की भव्य आरती की गई। इसके साथ ही ध्वजा यात्रा का समापन हुआ। पूरे आयोजन में सिंधी समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

ध्वजा यात्रा को सफल बनाने में जेपी बलानी, सुरेश तुलस्यान, अनिल शर्मा, रोहित बलानी, हेमंत केशवानी, गोपाल सचदेवा, वासुदेव नागवानी, देवानंद वाध्या, मुस्कान शर्मा, अमृता अठवानी, लीना जजानी, जितेंद्र तलरेजा, चंद्रा सचदेवा, सतीश छाबड़ा, घनश्याम लालवानी, मोनिका, साक्षी, किरण एवं ज्योति सहित समाज के अन्य लोगों ने विशेष सहयोग किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल