Follow us on

Home » ब रे का » बरेका तरणताल में तैराकी का रोमांच, जनपदीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बरेका तरणताल में तैराकी का रोमांच, जनपदीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Share this post:

वाराणसी, 13 अगस्त 2026। 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के तरणताल में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और तैराकी कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जनपद सचिव सर्वेश सिंह ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आयोजन प्रभारी एवं खेल प्रवक्ता मेजर विमल कुमार राव ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। बबलू यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं बरेका के तैराकी कोच नवीन यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग से प्रतियोगिता का संचालन सुचारु रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मनीष सिंह, भरत सिंह, कांता रानी, कामिनी, विनीता राय, संयुक्ता सिंह, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. राजीव सिंह, रोशन लाल कनौजिया, डॉ. जितेंद्र सिंह पटेल, डॉ. आशुतोष, नीरज कुमार सिंह एवं विवेक कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश मणि पाण्डेय ने मुख्य अतिथि, अधिकारियों, निर्णायक, शिक्षकों, खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x