Follow us on

Home » ब रे का » बरेका इंटर कॉलेज में तिरंगा फेस पेंटिंग से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

बरेका इंटर कॉलेज में तिरंगा फेस पेंटिंग से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत 13 अगस्त को बरेका इंटर कॉलेज में फेस पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य अशोक कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व और समन्वयक धर्मवीर सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों एवं सहपाठियों के चेहरों पर तिरंगे की आकर्षक पेंटिंग बनाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

कला अध्यापक रविशंकर एवं जान मोहम्मद अंसारी के मार्गदर्शन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक तिरंगे के रंगों से फेस पेंटिंग की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘जय हिंद’ और ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा’ जैसे देशभक्ति के नारों से विद्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय भक्ति से संबंधित पोस्टर एवं मॉडल भी प्रदर्शित किए गए। विकास कुमार पाण्डेय, काजोल वाल्मीकि, करुणा सिंह एवं चंद्र मोहन यादव की कविताओं और जोशीले संबोधन ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

इसी क्रम में बरेका इंटर कॉलेज में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कक्षा 11 एवं 12 की छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना मंडुआडीह प्रभारी एवं उपनिरीक्षकों की टीम ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराध, महिला अपराध एवं घरेलू हिंसा से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, 1091 एवं 181 की उपयोगिता के बारे में बताया गया। साइबर हमलों से बचाव तथा सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने के उपाय भी समझाए गए। छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने क्रमवार उत्तर दिया। अपराध की स्थिति में त्वरित कानूनी सहायता के लिए स्थानीय हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर संपर्क करने की सलाह दी गई।

प्राचार्य अशोक कुमार माहेश्वरी ने पुलिस टीम का स्वागत करते हुए छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x