Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी विद्यापीठ में डॉ. अम्बरीष राय बने कुलानुशासक

काशी विद्यापीठ में डॉ. अम्बरीष राय बने कुलानुशासक

Share this post:

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए दर्शन एवं योग विभाग के डॉ. अम्बरीष राय को नया कुलानुशासक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेश पर की गई है।

विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि डॉ. अम्बरीष राय की नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 की धारा 18 एवं 49(ग) तथा परिनियम खंड 2.25 एवं 2.28 के अधीन की गई है। यह नियुक्ति एक वर्ष अथवा अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगी।

कुलानुशासक के रूप में डॉ. राय विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन व्यवस्था को बनाए रखने, विद्यार्थियों में अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने तथा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय की प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x