वाराणसी। लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी का जन्मदिन गुरुवार को लहरतारा-बौलिया क्षेत्र में संगठन के पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ मनाया। प्रदेश सचिव श्यामसुंदर पासी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संगठन की ओर से क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों में तिरंगा झंडा वितरित किया गया। पदाधिकारियों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ पर्व मनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश सचिव श्यामसुंदर पासी और वाराणसी मंडल अध्यक्ष रितेश पासी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी का जन्मदिन संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर मनाया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों को तिरंगा वितरित कर उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव श्यामसुंदर पासी, वाराणसी मंडल अध्यक्ष रितेश पासी, जिला प्रभारी संदीप सरोज, मंगल चौधरी, अजय पासी, वीरू सरोज, मुन्ना सरोज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और बच्चे मौजूद रहे।










