Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » स्वर्णकार समाज की मातृशक्ति ने रोपे हरियाली के बीज, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

स्वर्णकार समाज की मातृशक्ति ने रोपे हरियाली के बीज, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Share this post:

वाराणसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की महिला प्रकोष्ठ की ओर से गुरुवार को मछोदरी स्थित कंपनी गार्डन में पौधारोपण अभियान चलाया गया। महानगर अध्यक्ष सुनीति सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने नीम, पीपल, बरगद समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के चेयरमैन रवि सर्राफ ने पौधारोपण करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर समाज की मातृशक्ति द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल अभियान तक सीमित न रहकर जनआंदोलन का रूप ले, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सार्थक होगा।

महानगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रदूषण के खिलाफ सामूहिक मुहिम को मजबूत करना है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बेबी सेठ, रंजीता सेठ, क्षमा सिंह, दीक्षा सिंह, सीमा सिंह, मीनू सिंह, प्रेमा सेठ, प्रार्थना सेठ, मीनाक्षी वर्मा, आशा सेठ, वंशिका सेठ सहित महिला प्रकोष्ठ की सदस्य मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x