Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती के वाहन का शीशा तोड़ चोरी, पुलिस जांच में जुटी

शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती के वाहन का शीशा तोड़ चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Share this post:

वाराणसी। राजातालाब स्थित सब्जी मंडी के समीप गुरुवार को एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई, जिसमें नरेंद्रानंद सरस्वती के चार पहिया वाहन का शीशा तोड़कर चोरों ने कीमती सामान पार कर दिया। घटना उस समय हुई जब वाहन पेट्रोल पंप पर खड़ा कर शंकराचार्य सब्जी खरीदने मंडी गए हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वापस लौटने पर उन्होंने वाहन का शीशा टूटा हुआ पाया और अंदर रखा बैग गायब था। चोरी गए सामान में लगभग 15 हजार रुपये नकद, एक चांदी का गिलास, पोस्ट ऑफिस का फिक्स्ड डिपॉजिट से संबंधित दस्तावेज, 15 नग रुद्राक्ष की माला तथा चाबियों का गुच्छा शामिल है।
इस संबंध में राजातालाब थाना में लिखित तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
घटना के बाद सुमेरू पीठ के शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज आहत नजर आए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में भी चिंता का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x