Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी विद्यापीठ के महिला छात्रावास में शुरू हुआ नया मेस, कुलपति ने परखी व्यवस्थाएं

काशी विद्यापीठ के महिला छात्रावास में शुरू हुआ नया मेस, कुलपति ने परखी व्यवस्थाएं

Share this post:

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के जे.के. महिला छात्रावास में सोमवार को नवनिर्मित/नवसंचालित मेस का शुभारंभ कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने किया। इस दौरान उन्होंने मेस की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने मेस संचालक को भोजन तैयार करने में उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री की खरीदारी के समय उसकी गुणवत्ता के साथ-साथ निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि की अनिवार्य रूप से जांच की जाए, ताकि छात्राओं के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता न हो।

उन्होंने मेस में छात्राओं के लिए की गई बैठने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। कुलपति ने मेस संचालन में स्वच्छता, खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

कुलपति ने कहा कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ सुविधाजनक और स्वस्थ जीवन-परिसर उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। इस दिशा में मेस की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. अम्बरीष राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x