Follow us on

Home » Uncategorized » मंगलवार, 11 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

मंगलवार, 11 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार

Share this post:

 🔶हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, बिना चर्चा के न्यायाधिकरण सुधार विधेयक पारित।

🔶सऊदी अरब की सोफा फैक्ट्री में भीषण आग का तांडव; जिंदा जलकर मरे 16 बांग्लादेशी नागरिक, खौफनाक Video आए सामने।

🔶स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड सहित आरोपी गिरफ्तार।

🔶7.4 तीव्रता के भूकंप से दहला कोलंबिया, 111 लोगों की मौत… मलबे में दबे कई लोग।

🔶पूरे परिवार को खत्म कर देंगे, सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी; शिकायत दर्ज।

🔶गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश।

🔶तीन बागी TMC सांसदों का भाजपा में जाने से इनकार:इनमें यूसुफ-अबू ताहिर, बोले- हम NDA में नहीं; 20 सांसदों ने NCPI में विलय किया था।

🔶चीन बोला- भारत का अरुणाचल का मैप जारी करना गलत:कहा- इससे चीन का दावा नहीं बदलेगा; भारत ने 3 दिन पहले नक्शा जारी किया था।

 🔶जंतर मंतर के बाद रांची में लाठीचार्ज: झारखंड के छात्र आंदोलन पर पुलिस की सख्ती, CM हेमंत की अगली रणनीति क्या?।

🔶अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब: होर्मुज के कारण तेल कीमतों में उछाल; फेडरल रिजर्व पर दबाव घटा।

🔶Himachal: शिमला में संजौली के समिट्री में दरकी पहाड़ी, मलबे में दबी स्कूटी समेत पांच बाइक, बाल-बाल बचे लोग।

🔶परिसीमन को लेकर द्रमुक और कांग्रेस आमने-सामने, दोनों ने एक-दूसरे पर ओछी राजनीति और अवसरवाद के लगाए आरोप।

🔶अब ट्रंप भी लेंगे मुआवजा, बोले- ईरान के साथ हर बातचीत का हिस्सा बनेगा हर्जाने का मुद्दा।

🔶राजस्थान: बारिश में टपकता था घर तो खेत में दबाए पांच लाख रुपये, बाद में दीमक लगे मिले।

🔶गैर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाकर देश की प्रगति को बाधित कर रहे हैं राहुल और कांग्रेस: नड्डा।

🔶’बैंककार बही साक्ष्य विधेयक-2026′ पर संसद की मुहर, राज्य सभा ने कुछ विपक्षी दलों के बहिंर्गमन के बीच ध्वनिमत से मंजूरी दी।

🔶यूरोप में ड्रोन बाजार बूम पर है. सेनाओं, उद्योगों और कृषि क्षेत्र में इनकी मांग बहुत ज्यादा है।

🔶सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप।

🔶पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा योजनाएं चुपचाप खत्म कर रही है।

🔶भारत-बांग्लादेश तनाव के बीच बड़ा घटनाक्रम! DGFI के बुलावे पर ढाका पहुंचा 4 सदस्यीय भारतीय सुरक्षा दल।

🔶लखनऊ में मकान के अंदर चल रही थी प्रार्थना सभा, धर्मांतरण के आरोपों पर हंगामा; पादरी हिरासत में।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x