Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे मुख्य अतिथि, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे मुख्य अतिथि, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Share this post:

वाराणसी। आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को गुलाब बाग स्थित भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पार्टी के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी, आर्किटेक्ट, चिकित्सक, शिक्षक तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में तिरंगा यात्रा की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इस भव्य तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि होंगे। यात्रा काशी विद्यापीठ गेट नंबर-3 से प्रारंभ होगी, जहां विशाल मुख्य मंच तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक मधुकर चित्रांश तथा सह संयोजक साधना वेदांती, मधुप सिंह एवं बृजेश चौरसिया बनाए गए हैं। मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी आत्मा विश्वेश्वर, चंद्रशेखर उपाध्याय और अखिलेन्द्र सिंह सनी को सौंपी गई है। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं एवं आमजन के लिए पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं देवेंद्र मौर्य एवं महेंद्र सिंह गौतम के संयोजन में रहेंगी।

मीडिया प्रबंधन का दायित्व प्रमील पाण्डेय, आईटी संयोजन पंकज चतुर्वेदी, जबकि सोशल मीडिया का कार्य कुशाग्र श्रीवास्तव एवं अभिषेक श्रीवास्तव संभालेंगे। यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था राकेश जायसवाल एवं उनकी टीम करेगी।

तिरंगा यात्रा के स्वागत के लिए मार्ग में 12 स्वागत बिंदु बनाए गए हैं, जहां पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया जाएगा। काशी विद्यापीठ गेट, मलदहिया चौराहा, यूनिक एकेडमी चौराहा, लहुराबीर, संपूर्णानंद गेट सहित विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने सभी प्रभारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने का आह्वान किया। बैठक में चार्टर्ड अकाउंटेंट शिशिर वाजपेयी, प्रमुख व्यवसायी आर.के. चौधरी, अजीत सिंह बग्गा, रमेश भारद्वाज, चंद्रनाथ मुखर्जी, राकेश जैन, पूजा दीक्षित, पवन कुमार अग्रवाल, सतीश मिश्रा, रोटेरियन संजय अग्रवाल तथा डॉ. अशोक राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x