Follow us on

Home » क्राइम » रिंग रोड पर सक्रिय मोबाइल झपटमार गिरफ्तार, लोहता पुलिस की सतर्कता से छिनैती का खुलासा

रिंग रोड पर सक्रिय मोबाइल झपटमार गिरफ्तार, लोहता पुलिस की सतर्कता से छिनैती का खुलासा

Share this post:

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रिंग रोड के आसपास राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आदर्श मिश्रा, निवासी खेवली भतसार गांव, थाना जनसा के रूप में हुई है। अभियुक्त लंबे समय से रिंग रोड क्षेत्र को निशाना बनाकर मोबाइल छिनैती की वारदातों को अंजाम दे रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लोहता पुलिस ने सघन चेकिंग व निगरानी के जरिए उसे धर दबोचा।

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजबहादुर मौर्य के नेतृत्व में कोटवां चौकी प्रभारी मो. परवेज, शिवाकांत सिंह, राशिद खान सहित पुलिस टीम के अन्य कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

लोहता पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x