वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय की नीलकण्ठ शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद राष्ट्रभृति यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान प्रमोद आर्य आर्षेय के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रधान प्रमोद आर्य आर्षेय ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पूर्व ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझ लिया था और आने वाली पीढ़ियों के लिए यज्ञ की व्यवस्था दी। उन्होंने कहा कि आज वैज्ञानिकों ने भी यह स्वीकार किया है कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि वायुशोधन, कीटाणुनाशक एवं मानसिक शांति का एक प्राकृतिक और वैज्ञानिक माध्यम है। यज्ञ पर हुए विभिन्न शोधों के बाद इसकी महत्ता को वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया गया है। कार्यक्रम के अंत में शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रान्तीय गतिविधि सह-संयोजक (पर्यावरण) रेणुका Singh, महामना शाखाध्यक्ष डॉ. बी.एन. रॉकी, शाखा गतिविधि संयोजक सुनील अग्रहरि, शाखा गतिविधि सह-संयोजक महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, उमाशंकर जायसवाल, शाखा सचिव संजीव श्रीवास्तव, डॉ. अमित पाण्डेय, चन्द्रदीप आर्य, मनोहर आर्य, राजकुमार वैद्य एवं सुनील जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।










