Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मिशन शक्ति 5.0 : बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर जागरूकता

मिशन शक्ति 5.0 : बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर जागरूकता

Share this post:

 वाराणसी। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को वरुणा जोन पुलिस की ओर से कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज, कैंट में महिला एवं बालिका जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त कैंट ने महिलाओं एवं बालिकाओं को “बेटियां हैं देश की शान, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान” विषय पर जागरूक किया।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता एवं अधिकारों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा सेवाओं के साथ हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

महिलाओं को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन और 14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। साथ ही वाराणसी कमिश्नरेट की हेल्पलाइन 9670705555 की जानकारी भी दी गई।

इस दौरान साइबर अपराध से बचाव, महिला अपराधों की रोकथाम, घरेलू हिंसा, बाल सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x