Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » बाल संस्कार शिविर में बच्चों ने सीखे संस्कृति, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के मूल्य

बाल संस्कार शिविर में बच्चों ने सीखे संस्कृति, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के मूल्य

Share this post:

वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय की नीलकण्ठ शाखा द्वारा ‘संस्कार’ सूत्र के अंतर्गत ब्रह्मकुमारी शिक्षा संस्थान, महमूरगंज में आयोजित पांच दिवसीय ‘बाल संस्कार शिविर’ का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। शिविर के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

शिविर में बच्चों को योग, मंत्रोच्चारण, पौराणिक कथाओं, चित्रकला एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के जरिए संस्कारों से जोड़ने की प्रेरणा दी गई। चार दिनों तक चली मंत्र एवं अर्थ प्रतियोगिता में दिव्यांश ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय तथा ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पर्यावरण संरक्षण विषयक चित्रकला प्रतियोगिता में पियूष प्रथम, अनन्या विश्वकर्मा द्वितीय और दीपशिखा तृतीय रहीं। वहीं स्वस्तिक निर्माण प्रतियोगिता में सूरज ने प्रथम, कृषा ने द्वितीय तथा अनन्या ने तृतीय स्थान हासिल किया।

समापन अवसर पर प्रान्तीय सह-गतिविधि संयोजक संस्कार पंकज पटेल, प्रान्तीय सह-गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता सीमा श्रीवास्तव, निवर्तमान कोषाध्यक्ष मंजू गौतम, शाखा कोषाध्यक्ष सतीश सिंह तथा पर्यावरण गतिविधि सह-संयोजक प्रवीण श्रीवास्तव एवं निशांत सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में गतिविधि सह-संयोजक संस्कार डॉ. आहुति सिंह एवं शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने बच्चों को लेखन सामग्री किट, फल एवं बिस्किट वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य शिक्षिका विमला सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x