वाराणसी। देवाधिदेव महादेव के पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर सर्राफा व्यवसायी बंधुओं ने सेवा और श्रद्धा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। नीचीबाग स्थित आस भैरव मंदिर के समीप बाबा कशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले शिवभक्तों के लिए फलाहार वितरण का भव्य आयोजन किया गया।
समाजसेवी कमल कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्ण व्यवसायियों द्वारा लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा को ध्यान में रखते हुए फलाहार की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का भी अवसर है।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी आर.के. चौधरी, दयाशंकर सेठ, प्रभु शंकर सेठ, कमल कुमार सिंह एवं राजू वर्मा द्वारा किया गया। पूरे दिन चले सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को फल, जल और अन्य फलाहार सामग्री वितरित की गई, जिससे भक्तों ने राहत महसूस की।

सेवा कार्य में राजेश सेठ, अशोक अग्रवाल, सत्यनारायण सेठ, विष्णु दयाल सेठ, जानू पाठक, दिलीप सेठ, सुनील जी, कमल सेठ, संजय जौहरी, नितिन कसेरा, हरे कृष्ण अग्रवाल, विशाल मानसिंघा, पवन अग्रवाल, किरण चंद्र वर्मा, विक्की वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, अक्षय लाल, मयाशंकर सेठ, शांति सेठ, गुड्डू सेठ, मदन सेठ, शिव जगत सेठ, अमित सर्राफ, राजकुमार सेठ, मुरली, विजय सेठ, संजय गुप्ता, कृष्णा सेठ, बैकुंठ अग्रहरी, शरद अग्रवाल, कन्हैया लाल, काजू सेठ, धीरज अग्रवाल, आशीष पांडेय, विष्णु सेठ सहित अनेक गणमान्य लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने सर्राफा समाज की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे महाशिवरात्रि की सच्ची भक्ति बताया।









