Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नन्हे वैज्ञानिकों ने ‘प्रयोगम 2.0’ में बिखेरी प्रतिभा की चमक

नन्हे वैज्ञानिकों ने ‘प्रयोगम 2.0’ में बिखेरी प्रतिभा की चमक

Share this post:

 

वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित कैवल्यधाम एक्सटेंशन कॉलोनी के जे. मिलेनियम स्कूल परिसर में सोमवार कोसाइंस एग्जीबिशन ‘प्रयोगम 2.0’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रदर्शनी में एलकेजी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए।

बच्चों द्वारा तैयार किए गए ग्रीन हाउस मॉडल, मिट्टी के विभिन्न प्रकार, वॉटर साइकिल मॉडल तथा तितली के जीवन चक्र जैसे मॉडलों ने अभिभावकों और उपस्थित अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। नन्हे विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली समझाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर वी. के. चंदोला (फार्म इंजीनियरिंग विभाग, बीएचयू) ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की तथा विज्ञान के प्रति उनकी जिज्ञासा को प्रोत्साहित किया।

विद्यालय की प्रबंधक श्वेता खेमका ने कहा कि ‘प्रयोगम 2.0’ का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं तार्किक सोच विकसित करना है। प्रधानाचार्य विजय जैन ने बताया कि प्रियदर्शिनी, सपना, अंजली, सौरभ, निकिता, श्रृंखला एवं निधि सहित समस्त शिक्षकों के सहयोग से यह प्रदर्शनी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

प्रबंधक श्वेता खेमका ने विशेष रूप से शिक्षक निधि एवं सुजीत के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x