Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » अन्नकूट पर बाबा की रजत प्रतिमा की शोभायात्रा ने मोहा काशी

अन्नकूट पर बाबा की रजत प्रतिमा की शोभायात्रा ने मोहा काशी

Share this post:

वाराणसी। अन्नकूट पर्व पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास से बाबा विश्वनाथ की चल रजत प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी संख्या ने भाग लिया।

बाबा की प्रतिमा को काजू, किशमिश, बादाम, लौंग और इलायची की मालाओं से विशेष रूप से सजाया गया। पं. सुशील त्रिपाठी के आचार्यत्व में संजीव रत्न मिश्र भानु ने विधि-विधान से श्रृंगार, पूजन-अर्चन और आरती किया।

मृदंगम की थाप, पीएसी बैंड की मधुर धुन और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच शोभायात्रा विश्वनाथ गली से होकर मंदिर चौक तक पहुंची। रास्ते में दुकानदार, खरीदार और स्थानीय नागरिक प्रतिमा के दर्शन कर आराध्य से सुख-समृद्धि की कामना करते रहे।

मंदिर पहुंचने के बाद बाबा की प्रतिमा को विधिपूर्वक गर्भगृह में विराजमान कराया गया। इसके बाद पारंपरिक पूजन-अर्चन और आरती संपन्न हुई।

महंत परिवार में वंशवृद्धि के कारण इस वर्ष अन्नकूट एवं पूजन की पारंपरिक जिम्मेदारी संजीव रत्न मिश्र भानु ने निभाई। श्रद्धालुओं ने भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल