Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने रविशंकर सिंह

स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने रविशंकर सिंह

Share this post:

वाराणसी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने वाराणसी के प्रमुख समाजसेवी रविशंकर सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक योगेन्द्र कुमार ने उनके सामाजिक योगदान, संगठनात्मक क्षमता और अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

उनके मनोनयन पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। साथ ही समाज की एकता, संगठन के विस्तार और जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

रविशंकर सिंह लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उनके मनोनयन से काशी के समाजसेवियों और स्वर्णकार समाज में हर्ष का माहौल है।

बधाई देने वालों में संस्थान के संरक्षक कृष्णनारायण सोनी, राष्ट्रीय सचिव विशेष कार्यसमिति अनिल कुमार वर्मा, राष्ट्रीय चेयरमैन शारदा शंकर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल चंचल, राष्ट्रीय सचिव रोनी वर्मा, विष्णुदयाल सेठ, राजेश सोनी, ज्योति सोनी, श्रीनाथ रस्तोगी, जौनपुर के उद्यमी नन्हेलाल वर्मा, किशन सेठ, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल