Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश टीम में रवि सर्राफ को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश टीम में रवि सर्राफ को मिली अहम जिम्मेदारी

Share this post:

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं उत्तर प्रदेश नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष, वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी रवि सर्राफ को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश टीम में सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से काशी के व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर रवि सर्राफ ने पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए व्यापारियों के हितों एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

रवि सर्राफ के मनोनयन पर समाजसेवी कमल कुमार सिंह, पूर्व पार्षद किशोर सेठ, विष्णु दयाल सेठ, श्याम सुंदर सिंह, राजू वर्मा, कृष्ण कुमार सेठ ‘बच्चू’ एवं आनंद कुमार सिंह सहित सर्राफा कारोबारियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल