Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर गुजरात रवाना हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

काशी में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर गुजरात रवाना हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Share this post:

वाराणसी। काशी में नवरात्र महानुष्ठान, श्रीविद्या साधना शिविर सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों को संपन्न कराने के बाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज सोमवार को तीन दिवसीय प्रवास पर गुजरात के लिए रवाना हुए। उनके प्रस्थान के समय बड़ी संख्या में संत, धर्माचार्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। शंकराचार्य जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

शंकराचार्य जी के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि गुजरात प्रवास के दौरान शंकराचार्य जी साबरकांठा जिले में ब्राह्मण भोजनालय तथा गांधीनगर में ‘सेतु मिशन द जनरेशन ब्रिज’ का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख लोगों द्वारा उनकी चरण पादुका का पूजन एवं अभिनंदन किया जाएगा। उनके सान्निध्य में कई स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित होंगे।

गुजरात प्रवास के बाद शंकराचार्य जी छत्तीसगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां ज्योतिर्मठ के मुख्य कार्याधिकारी पं. चंद्रप्रकाश मिश्रा की ओर से आयोजित महालक्ष्मी दीपावली पूजन महोत्सव सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इस अवसर पर साध्वी पूर्णांबा दीदी, साध्वी शारदांबा दीदी, ब्रह्मचारी परमात्मानंद, परमेश्वर दत्त शुक्ला, रमेश उपाध्याय, सुनील शुक्ला, सतीश अग्रहरि, विवेक भूषण, अमित तिवारी, शिवाकांत मिश्रा, तारकेश्वर नाथ, दिनेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल