Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » ब्यूटी इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स और तकनीकों से रूबरू हुए प्रतिभागी

ब्यूटी इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स और तकनीकों से रूबरू हुए प्रतिभागी

Share this post:

वाराणसी। इनक्रेडिबल फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को होटल ब्लिस बनारस में हेयर, मेकअप एवं स्किन सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। फाउंडेशन की डायरेक्टर पूजा मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सेमिनार का उद्देश्य ब्यूटी एवं हेयर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आधुनिक तकनीकों, बदलते फैशन ट्रेंड्स और व्यावसायिक कौशल की जानकारी देना तथा इस क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को नई तकनीकों और कार्यशैली की बारीकियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर ब्राइडल एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कला और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और पहचान बनाने का अवसर मिला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एटॉमिक क्लिनिक की डॉ. स्नेहा गुप्ता रहीं।

मेकअप आर्टिस्ट अनुष्का विश्वकर्मा और शुभी सिंह ने मेकअप की आधुनिक तकनीकों एवं नए ट्रेंड्स की जानकारी दी, जबकि हेयर एक्सपर्ट धर्मेंद्र ने केमिकल वर्क और एडवांस हेयर कटिंग की बारीकियों पर प्रकाश डाला। आरजे एवं प्रदीप शुक्ला की प्रभावशाली मंच संचालन शैली ने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

आयोजन को सफल बनाने में डिजिटल पार्टनर विशाल विश्वकर्मा, फोटोग्राफी पार्टनर सनी खरवाल तथा सहयोगी सोनू-मोनू, एवरग्रीन इलेक्ट्रिक और मुबारक अली का विशेष योगदान रहा। अंत में डायरेक्टर पूजा मिश्रा ने अतिथियों, विशेषज्ञों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना, उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ना और उनके हुनर को नई पहचान दिलाना है। भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से ब्यूटी एवं वेलनेस इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने का प्रयास जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल