वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर वाराणसी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई महानगर कार्यसमितियों की घोषणा की है। अनुसूचित जाति मोर्चा की कमान रिंकू भारती और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी मनोज गोंड को सौंपी गई है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने दोनों मोर्चों की नई कार्यसमितियों की घोषणा करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और अंत्योदय की भावना के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई कार्यसमितियों के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संगठन की पहुंच और जनसहभागिता बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यसमिति में रमेश कुमार भारद्वाज, सतीश कुमार गोंड, सुनील कुमार गोंड, गोवर्धन खरवार, ओम प्रकाश खरवार, दीपक गोंड, प्रवीण खरवार एवं दीपू कश्यप को उपाध्यक्ष बनाया गया है। धर्मेश बाबू गोंड, रितेश खरवार एवं अंकित गोंड महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। अर्जुन खरवार, अजीत कुमार गोंड, विजय गोंड, दीपचन्द्र गोंड, प्रदीप गोंड एवं आशीष सिंह गोंड को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यसमिति में अभिषेक सोनकर, राजीव बेन्वंशी, मनोज कुमार, सुनील सोनकर, सुरेश प्रसाद, आवेश कुमार, सुनील सोनकर एवं आशीष कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीपू कनौजिया, मुरारी गौतम एवं साहिल सोनकर महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। बादल सोनकर, सचिन बाल्मीकि, मिथलेश पासवान, आलोक कुमार, निष्या भारती, नवीन बाल्मीकि, किशन सोनकर एवं जय धारिया को मंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा संतोष सोनकर को कोषाध्यक्ष तथा कुंवर कर्मवीर एवं आनंद कुमार को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संतोष कुमार मीडिया संयोजक, आकाश कुमार एवं ध्रुव कुमार मीडिया सह-संयोजक बनाए गए हैं। अजय सोनकर को कार्यालय मंत्री तथा दीपू चौधरी एवं निहाल सोनकर को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। अवधेश कुमार सोशल मीडिया संयोजक तथा रवि शंकर कुमार एवं अजय कुमार सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाए गए हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, प्रमील पाण्डेय, कुशाग्र श्रीवास्तव, प्रमोद यादव मुन्ना, वैभव उपाध्याय, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, मधुप सिंह, अमित खरे, अजय गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, विनय सिंह एवं अभिषेक श्रीवास्तव सहित महानगर के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।










