वाराणसी। भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के 64वें पूजनोत्सव का आयोजन चित्रगुप्त युवक मंडल, बरेका के तत्वावधान में आगामी 10 नवंबर 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा। बरेका स्थित श्री शिव-काली-हनुमान-चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पूजनोत्सव में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का सामूहिक पूजन-अर्चन, प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतिभावान लोगों का सम्मान समारोह के प्रमुख आकर्षण होंगे। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देना है।
Post Views: 14










