Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » 48वीं आईटीसी के प्रशिक्षु अधिकारियों से मिले पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, आधुनिक पुलिसिंग के दिए गुर

48वीं आईटीसी के प्रशिक्षु अधिकारियों से मिले पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, आधुनिक पुलिसिंग के दिए गुर

Share this post:

 

वाराणसी। मोहित अग्रवाल से मंगलवार को 48वीं आईटीसी (इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को आधुनिक पुलिसिंग, जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण सेवा जीवन का स्वर्णिम काल होता है, जिसमें आत्मबल, अनुशासन, संवेदनशीलता और ज्ञान का विकास होता है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को कमिश्नरेट प्रणाली की कार्यप्रणाली से परिचित कराते हुए यातायात प्रबंधन, डॉयल-112, जल पुलिस, पर्यटक पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम, ड्रोन एवं एंटी-ड्रोन सिस्टम तथा वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील और मानवीय पुलिसिंग बेहद जरूरी है। श्रावण मास, देवदीपावली और कुम्भ मेला जैसे आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन की चुनौतियों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक पुलिस अधिकारी को तकनीकी रूप से दक्ष होने के साथ अपराधियों से एक कदम आगे सोचने की क्षमता विकसित करनी होगी। साथ ही भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई तथा गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस आयुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों को मोमेंटो प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिवहरी मीणा, आलोक प्रियदर्शी, गौरव बंशवाल, प्रमोद कुमार, नीतू एवं अनिल कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x