Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राहुल सिंह के पिता राघवेंद्र सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर

भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राहुल सिंह के पिता राघवेंद्र सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Share this post:

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर वाराणसी के उपाध्यक्ष राहुल सिंह के पिता राघवेंद्र सिंह का रविवार, 2 नवंबर को उपचार के दौरान एक चिकित्सालय में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा संगठन, राजनीतिक क्षेत्र और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

निधन का समाचार मिलने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ दिवंगत राघवेंद्र सिंह के आवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अंतिम दर्शन किए तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राघवेंद्र सिंह का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। वे सरल, सहज, धर्मनिष्ठ एवं उच्च विचारों वाले व्यक्तित्व के धनी थे। इस कठिन समय में भाजपा संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल सिंह और उनके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोक संवेदना व्यक्त करने एवं अंतिम दर्शन के लिए कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, प्रमील पाण्डेय, अजय गुप्ता, अमित खरे, अखिलेन्द्र सिंह सन्नी, अशोक जाटव, प्रमोद यादव मुन्ना, योगेश वर्मा, दीपक सेठ, राजेंद्र सिंह पटेल, रोहित जायसवाल, जगन्नाथ ओझा, सुनील यादव, विनय सिंह, राकेश जायसवाल, अशोक पटेल, अतुल सिंह और दिलीप चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल