Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » रामकुमार विश्वकर्मा का भाजपा महानगर कार्यालय में भव्य स्वागत

रामकुमार विश्वकर्मा का भाजपा महानगर कार्यालय में भव्य स्वागत

Share this post:

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री रामकुमार विश्वकर्मा के प्रथम वाराणसी आगमन पर रविवार को गुलाबबाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामकुमार विश्वकर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की वास्तविक शक्ति है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ओबीसी समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

महानगर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष हीरा यादव ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर प्रदेश मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में वाराणसी महानगर में संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। रामकुमार विश्वकर्मा के आगमन से ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमोद यादव मुन्ना, योगेश वर्मा एवं महेंद्र सिंह ‘झगडू’ सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल