Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में रामनगर थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काशी जोन पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। विवेचना के दौरान सर्विलांस सेल और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सोनू प्रजापति निवासी अमरा खैरा, थाना रोहनिया को साहित्यनाका स्थित सेंट स्टीफेन्स स्कूल के सामने से गिरफ्तार किया। आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक अमित यादव, उपनिरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा, कांस्टेबल गौरव भारती तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल अश्विनी सिंह शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x