Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » शंकराचार्य जी के सान्निध्य में निकली गविष्ठी गौरक्षार्थ यात्रा कल पहुंचेगी काशी

शंकराचार्य जी के सान्निध्य में निकली गविष्ठी गौरक्षार्थ यात्रा कल पहुंचेगी काशी

Share this post:

वाराणसी, 12 मई। परमाराध्य परमधर्माधीश अनंत श्रीविभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में गोरखपुर से निकली 81 दिवसीय गविष्ठी गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा बुधवार 13 मई को मिर्जापुर होते हुए काशी पहुंचेगी। यात्रा के काशी आगमन पर विभिन्न विधानसभाओं में सनातन धर्मावलंबियों द्वारा शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन किया जाएगा। यह जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि 81 दिवसीय यह गविष्ठी यात्रा प्रदेश की सभी 503 विधानसभाओं में पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य गौमाता की रक्षा तथा उन्हें राष्ट्रमाता एवं राज्यमाता घोषित कराने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद गौभक्त शंकराचार्य जी महाराज द्वारा गौरक्षा के लिए किए जा रहे इस तप और जनजागरण अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। विभिन्न विधानसभाओं में श्रद्धालु एवं सनातन समाज यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत कर रहे हैं तथा गौरक्षा के प्रति शंकराचार्य जी के संकल्प की सराहना कर रहे हैं। संजय पाण्डेय ने बताया कि काशी पहुंचने के बाद यात्रा रोहनिया, कैंट, दक्षिणी, उत्तरी एवं शिवपुर विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। शंकराचार्य जी महाराज शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अगले दिन यात्रा अजगरा, पिंडरा, सेवापुरी एवं भदोही होते हुए अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x