वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा द्वारा शुक्रवार को गत दिनों विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन अंतरविद्यालय एवं विद्यालय स्तर पर किया गया था। अंतरविद्यालय स्तर पर एसएस इंग्लिश एकेडमी की वैभवी गुप्ता ने प्रथम, सेंट केसी मेमोरियल नई सड़क की मीठी यादव ने द्वितीय तथा सेंट केसी मेमोरियल नेवादा की आराध्या निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय स्तर पर एसएस इंग्लिश एकेडमी, लोहटिया की सौम्या कुमारी प्रथम, अर्पित कसेरा द्वितीय एवं श्रेष्ठ गौड़ तृतीय रहे। वहीं सेंट केसी मेमोरियल में अलीशा गुप्ता प्रथम, देवांश प्रजापति द्वितीय एवं मानसी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। सेंट केसी मेमोरियल नेवादा की सुप्रिया सोनी प्रथम, आकृति त्यागी द्वितीय एवं लक्ष्मी यादव तृतीय स्थान पर रहीं।इसी क्रम में स्प्रिंगडेल एकेडमी, चोलापुर की अनन्या सिंह प्रथम, आराध्या सिंह द्वितीय एवं अनोखी विश्वकर्मा तृतीय रहीं, जबकि शरन एकेडमी, कोनिया के अंश यादव प्रथम, आव्या शर्मा द्वितीय एवं आर्वी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्ञातव्य हो कि 22 अप्रैल 2026 को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर यह प्रतियोगिता एसएस इंग्लिश एकेडमी लोहटिया, सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल नई सड़क एवं गौरा कला, स्प्रिंगडेल एकेडमी चोलापुर तथा शरन एकेडमी कोनिया सहित पांच विद्यालयों में एक साथ आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ख्यात चित्रकार अवनी धर ने निभाई। पुरस्कार वितरण क्लब अध्यक्ष अजय कुमार एवं सचिव ज्ञानेश सेठ द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बच्चों को विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक रविशंकर सिंह एवं रविनन्दन तिवारी रहे। इस अवसर पर क्लब के आनंद बर्मन, विवेक वर्मा, मनोज अग्रवाल, तेज बहादुर जायसवाल, पंकज कुमार सहित अन्य सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।









