Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » “प्रोत्साहन 3.0” में मेधावी छात्र सम्मानित

“प्रोत्साहन 3.0” में मेधावी छात्र सम्मानित

Share this post:

वाराणसी। कचहरी स्थित कमिश्नरी ऑडिटोरियम में लिल्हा एजुकेशन सेंटर द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु “प्रोत्साहन 3.0” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती अनीता लिल्हा ने दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ किया।

संस्था के निदेशक अजय लिल्हा एवं अंकित लिल्हा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सीए, सीएस, 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना है। उन्होंने कहा कि “प्रोत्साहन 3.0” केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि “हर मां के सपनों को उड़ान देने की शुरुआत” है। शिक्षा समाज को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है और मेधावी छात्रों को मंच प्रदान करना संस्था की प्राथमिकता रही है।

कार्यक्रम में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनी हंसिका पटेल सहित 70 विद्यार्थियों को सीए स्वाति अग्रवाल मित्तल द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सेंटर के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x