Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » पुरातन छात्रों का भव्य समागम, बाबा जी की फ्री पाठशाला में यादें और अनुभव साझा किए

पुरातन छात्रों का भव्य समागम, बाबा जी की फ्री पाठशाला में यादें और अनुभव साझा किए

Share this post:

वाराणसी। इंदिरा नगर कॉलोनी, चितईपुर स्थित बाबा जी की फ्री पाठशाला परिसर में बीते दिनों पुरातन छात्र समागम समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े पुराने छात्रों ने अपनी पढ़ाई, नौकरी और जीवन के वर्तमान अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा किया तथा पाठशाला के दिनों की स्मृतियों को ताजा किया।

समारोह के मुख्य अतिथि कैरियर काउंसलर रविंद्र सहाय (कैरियर गुरु) तथा विशिष्ट अतिथि मर्यादा फाउंडेशन की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशू अपराजिता रहे। अतिथियों का स्वागत एवं छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान पाठशाला की संरक्षक, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापिका आरती टंडन ने किया।

इस अवसर पर पाठशाला के संचालक राजीव टंडन ने बताया कि संस्था वर्ष 2015 से गरीब एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से शिक्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है।

राजीव टंडन ने कहा कि आज जो छात्र नौकरी और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित हो रहे हैं, वे अपनी सफलता का श्रेय पाठशाला में मिले मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को देते हैं। उन्होंने छात्रों को अपने अनुभव से नए छात्रों को प्रेरित करने तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुरातन छात्रों ने प्रत्येक वर्ष दीपावली के अगले दिन छात्र समागम का आयोजन करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल पुरानी यादों को संजोएगा, बल्कि पाठशाला से जुड़े छात्रों के बीच संपर्क और आपसी सहयोग को भी मजबूत करेगा।

समारोह का संचालन नितिन टंडन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश आस्था कपूर ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चंदन पांडे, अलापनी सिंह, अंजलि जायसवाल, अपूर्व वार्ष्णेय, रिशु जायसवाल, पलक तिवारी, आकृति, इशिता, आदित्य सोनी सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल