Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » चंदौली » जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक का संवेदनशील चेहरा, फरियादियों की समस्याओं को मिला त्वरित संज्ञान

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक का संवेदनशील चेहरा, फरियादियों की समस्याओं को मिला त्वरित संज्ञान

Share this post:

 

चन्दौली। जनता की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न थानाक्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं, जिनका न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने का भरोसा दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष, त्वरित एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण कर न्याय दिलाना ही चन्दौली पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक प्रार्थनापत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों, आवेदकों एवं फरियादियों के साथ शिष्ट, संवेदनशील एवं विनम्र व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जनसुनवाई के दौरान आज कुल 09 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया गया। जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक की सक्रियता और संवेदनशीलता से फरियादियों में न्याय मिलने की आशा और विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x