Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव: धम्म संगोष्ठी और सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां

बरेका में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव: धम्म संगोष्ठी और सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां

Share this post:

 

वाराणसी, 02 मई 2026। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के रंगशाला परिसर में त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत धम्म संगोष्ठी एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बोधिसत्व एवं बुद्ध समाज कल्याण समिति, बरेका के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता पूज्य भन्ते बुधज्योति, पूज्य भन्ते श्रेयस्कर तथा एडवोकेट प्रेम नाथ शर्मा ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और मानवता के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बुद्ध के धम्म, करुणा, अहिंसा और समता के संदेश को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।

संगोष्ठी के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भगवान बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने और उनके उपदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बरेका के जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार, कर्मचारी परिषद सदस्य नवीन कुमार सिन्हा, सुशील कुमार सिंह, अमित कुमार तथा एससी/एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन बोधिसत्व एवं बुद्ध समाज कल्याण समिति तथा ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन, बरेका के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन कृष्णायन द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x