Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » प्रयागराज में भाजपा की पदयात्रा में शामिल हुए वाराणसी के कार्यकर्ता

प्रयागराज में भाजपा की पदयात्रा में शामिल हुए वाराणसी के कार्यकर्ता

Share this post:

वाराणसी। प्रयागराज के सिविल लाइंस में बुधवार को उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में वाराणसी महानगर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। वाराणसी से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल होकर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।

पदयात्रा के दौरान भारत माता की जय और पार्टी के समर्थन में नारे गूंजते रहे। कार्यकर्ताओं ने अनुशासित ढंग से पदयात्रा में भाग लिया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

वाराणसी महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने आयोजन में जिले की संगठनात्मक उपस्थिति दर्ज कराई। पदयात्रा में शामिल प्रमुख लोगों में महानगर महामंत्री अजय गुप्ता, अमित खरे, महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष हीरा यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, राकेश जायसवाल, मधुप सिंह, शिव शंकर यादव, सत्यनारायण सिंह पटेल, अंकिता तिवारी, विनय सिंह, रोहित जायसवाल, गोपाल जायसवाल, बबलू अग्रहरी, योगेश वर्मा, दीपक राय, श्याम शर्मा, अशोक सेठ, अर्जुन शर्मा, रिंकू भारती, ओम तिवारी, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव एवं अवनीश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल