वाराणसी। इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन (IAA) के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण एवं प्रबंध समिति सदस्यगण का सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह 19 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम मलदहिया स्थित जीवनदीप चैरिटेबल ट्रस्ट के सभागार में दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शशि वर्मा ने बताया कि समारोह में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी तथा उनका सम्मान किया जाएगा।

Post Views: 14








