Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वाराणसी में अवैध शराब सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार: मिर्जामुराद में लाखों की खेप पकड़ी, नेटवर्क के खुलासे से मचा हड़कंप

वाराणसी में अवैध शराब सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार: मिर्जामुराद में लाखों की खेप पकड़ी, नेटवर्क के खुलासे से मचा हड़कंप

Share this post:

वाराणसी, 14 अप्रैल 2026। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मिर्जामुराद क्षेत्र में संगठित सिंडिकेट पर करारा प्रहार किया है। ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी मदिरा और बीयर बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस खुलासे से अवैध शराब के गोरखधंधे में संलिप्त नेटवर्क को लेकर हड़कंप मच गया है।

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के निर्देशन में आबकारी पुलिस व थाना मिर्जामुराद की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर बेनीपुर स्थित सरकारी कम्पोजिट शराब की दुकान के समीप छापेमारी की गई, जहां बंदी के बावजूद अवैध रूप से शराब बेच रहे नितीश कुमार शाह, निवासी पटना (बिहार) को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न नामी ब्राण्ड की कुल 25 पेटी व 20 अद्धा विदेशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 227.46 बल्क लीटर है, बरामद की गई। इसके अतिरिक्त 56 पेटियों में पैक 672 बल्क लीटर बीयर भी पुलिस ने जब्त की है। बरामद शराब और बीयर की अनुमानित कीमत लगभग ₹3.50 लाख आंकी गई है। साथ ही बिक्री से प्राप्त ₹5100 नकद भी बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसे यह शराब बेनीपुर स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान के मालिक विनीत जायसवाल द्वारा उपलब्ध कराई जाती थी। वह बंदी के दिनों में तथा निर्धारित समय से पहले और बाद में शराब को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था और बाद में रकम दुकान मालिक को सौंप देता था। इस खुलासे के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई है।

मिर्जामुराद थाना पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट स्तर पर चलाया जा रहा अभियान आगे भी और तेज किया जाएगा तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक गणेश पटेल (चौकी प्रभारी खजुरी) सहित हेड कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, कांस्टेबल अखिलेश तिवारी, चंचल यादव और बबलू गौड़ की अहम भूमिका रही।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x