Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » विश्व जल दिवस पर ‘क्लीन गंगा मैराथन’ 22 मार्च को, हजारों धावक देंगे स्वच्छता का संदेश

विश्व जल दिवस पर ‘क्लीन गंगा मैराथन’ 22 मार्च को, हजारों धावक देंगे स्वच्छता का संदेश

Share this post:

वाराणसी। संकट मोचन फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व जल दिवस (22 मार्च) के अवसर पर “क्लीन गंगा मैराथन–2026” का आयोजन किया जाएगा। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित हो रही इस मैराथन में हजारों महिला एवं पुरुष प्रतिभागी भाग लेकर गंगा की स्वच्छता और निर्मलता का संदेश देंगे।

यह जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र ने शुक्रवार को तुलसीघाट पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि मैराथन इस वर्ष दो श्रेणियों में आयोजित होगी। पहली श्रेणी 10.55 किलोमीटर की होगी, जिसमें प्रतिभागी नमो घाट से दौड़ शुरू कर विश्वेश्वरगंज, मैदागिन, चौक, गोदौलिया, मदनपुरा, शिवाला, रवीन्द्रपुरी, लंका स्थित मालवीय प्रतिमा, रविदास गेट, अस्सी चौराहा होते हुए तुलसीघाट पहुंचेंगे।

दूसरी श्रेणी 7 किलोमीटर की होगी, जो 2 मिनट बाद नमो घाट से ही शुरू होगी। यह मार्ग विश्वेश्वरगंज, मैदागिन, चौक, गोदौलिया, मदनपुरा, शिवाला से होते हुए भदैनी मार्ग से तुलसीघाट तक रहेगा।

पुरस्कार राशि की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 10.55 किमी दौड़ के विजेताओं को क्रमशः ₹21,000, ₹16,000 और ₹11,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि 7 किमी दौड़ में ₹15,000, ₹10,000 और ₹7,000 के पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

मैराथन के प्रायोजक Union Bank of India एवं Striders Foundation हैं। प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण जारी है, जिसमें 7 किमी दौड़ के लिए ₹118 तथा 10.55 किमी के लिए ₹295 शुल्क निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे नमो घाट से होगा, जहां मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन बैंक के प्रबंध निदेशक आशीष पांडेय उपस्थित रहेंगे। मैराथन के समापन पर तुलसीघाट पर पुरस्कार वितरण एवं सभा का आयोजन किया जाएगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x