नई दिल्ली। अपना घर आश्रम, बूढ़पुर में वांछित फाउंडेशन दिल्ली की टीम ने आश्रम के प्रभुजियों के साथ प्रेम, सेवा और आत्मीयता के बीच तीज उत्सव मनाया। इस दौरान फाउंडेशन की टीम ने प्रभुजियों को मेहंदी लगाई और जलपान कराया। सावन के गीतों के बीच आश्रम में उत्सव और उल्लास का माहौल रह
तीज उत्सव के दौरान फाउंडेशन की टीम और प्रभुजी सावन के गीतों पर झूमते नजर आए। गीत-संगीत, हंसी-खुशी और आत्मीय संवाद के बीच सभी ने एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। आयोजन के दौरान प्रभुजियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।
कार्यक्रम में वांछित फाउंडेशन की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. सुनीता मेहरोत्रा के साथ शशिबाला, मीना यादव, सुदेश एवं खुशी ने सहभागिता की और सेवा कार्य में योगदान दिया।
इस अवसर पर डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने कहा कि त्योहार केवल रस्मों तक सीमित नहीं होने चाहिए। अपनी खुशियां उन लोगों के साथ बांटना, जिन्हें स्नेह और अपनेपन की जरूरत है, त्योहार की खुशी को सार्थक बनाता है। उन्होंने कहा कि वांछित फाउंडेशन दिल्ली जरूरतमंद, बुजुर्ग और वंचित लोगों के साथ खड़े होकर उन्हें सम्मान, अपनापन और खुशियां देने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था की ओर से भविष्य में भी सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य जारी रखे जाएंगे।

शशिबाला, मीना यादव और सुदेश ने कहा कि समाज में प्रेम और अपनत्व की भावना बढ़ाने के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान मेहंदी, जलपान, सावन के गीत और सामूहिक उल्लास ने पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया।










