Follow us on

Home » आज फोकस में » काशी में विदेशी फलों का बढ़ा क्रेज, चितईपुर की ‘लकी जूस एंड फ्रूट्स’ बनी स्वाद प्रेमियों की नई पहचान ग्राहकों की डिमांड पर बढ़ी विदेशी फलों की बिक्री, मिक्स फ्रूट चाट का स्वाद लोगों को कर रहा आकर्षित

काशी में विदेशी फलों का बढ़ा क्रेज, चितईपुर की ‘लकी जूस एंड फ्रूट्स’ बनी स्वाद प्रेमियों की नई पहचान ग्राहकों की डिमांड पर बढ़ी विदेशी फलों की बिक्री, मिक्स फ्रूट चाट का स्वाद लोगों को कर रहा आकर्षित

Share this post:

वाराणसी। काशी की ऐतिहासिक नगरी में इन दिनों फलों के शौकीनों के बीच चितईपुर स्थित लकी जूस एंड फ्रूट्स की दुकान खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ताजे और विविध प्रकार के फलों के लिए पहचानी जाने वाली यह दुकान अब विदेशी फलों और स्वादिष्ट मिक्स फ्रूट चाट के कारण लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है।

 

दुकान के संचालक लकी गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की बदलती पसंद और बढ़ती मांग को देखते हुए दुकान पर अब कई प्रकार के विदेशी फलों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इन फलों को खरीदने और चखने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक यहां पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विदेशी फलों के साथ-साथ दुकान पर तैयार की जाने वाली मिक्स फ्रूट चाट भी लोगों को काफी लुभा रही है। ताजे फलों के मिश्रण और खास अंदाज में परोसी जाने वाली यह चाट स्वाद प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ताजगी, गुणवत्ता और स्वाद के कारण यह दुकान चितईपुर क्षेत्र में अलग पहचान बना चुकी है। यही वजह है कि अब आसपास के इलाकों के लोग भी यहां आकर विदेशी फलों और मिक्स फ्रूट चाट का आनंद ले रहे हैं। काशी की गलियों में स्वाद की यह नई पहचान न केवल फलों के शौकीनों को आकर्षित कर रही है, बल्कि शहर में बदलती खान-पान संस्कृति की भी झलक दिखा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x