Follow us on

Home » क्राइम » दहेज की बलि चढ़ी आंचल: पति और सास गिरफ्तार, कपसेठी पुलिस की कार्रवाई

दहेज की बलि चढ़ी आंचल: पति और सास गिरफ्तार, कपसेठी पुलिस की कार्रवाई

Share this post:

वाराणसी। दहेज उत्पीड़न और हत्या के एक सनसनीखेज मामले में कपसेठी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित की जा रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में दोनों को शुक्रवार को कुरू तिराहे के पास से दबोचा गया।

पुलिस उपायुक्त कार्यालय, गोमती जोन से जारी प्रेस नोट के अनुसार थाना कपसेठी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 033/2026, धारा 85/80(2)/108 बीएनएस तथा 3/4 डीपी एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त अच्छेलाल यादव उर्फ गोरख (मृतका आंचल यादव का पति) और अभियुक्ता मुन्नी देवी पत्नी लल्ली यादव (मृतका की सास) को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले की शिकायत मृतका की मां ने 4 मार्च 2026 को थाना कपसेठी में दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पुत्री आंचल यादव का विवाह 17 मई 2025 को अच्छेलाल यादव पुत्र लालमन यादव निवासी ग्राम भगवतीपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे तथा उसके साथ मारपीट करते थे।

परिजनों के अनुसार, 4 मार्च की सुबह करीब 10 बजे आंचल ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके लगभग एक घंटे बाद ससुराल वालों ने फोन कर उसकी मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां आंचल घर के भीतर मृत अवस्था में पड़ी मिली।

मृतका की मां ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x