Follow us on

Home » आज फोकस में » जे०एम०एस० ग्रुप में खेल प्रतिभाओं का उत्सव, दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट में दिखा जोश और जुनून

जे०एम०एस० ग्रुप में खेल प्रतिभाओं का उत्सव, दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट में दिखा जोश और जुनून

Share this post:

हापुड़ । जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह Annual Sports Meet–2026 उत्साह, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के वाइस चेयरमैन डॉ० हिमांशु सिंघल, थाना प्रभारी हाफिजपुर प्रवीण कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल, महानिदेशक प्रो० (डॉ०) सुभाष गौतम, जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल की प्राचार्या डॉ० निधि मलिक सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस खेल महोत्सव में प्रोफेशनल, टेक्निकल, साइंस, ट्रेडिशनल, मैनेजमेंट तथा मेडिकल क्लब के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, 100 मीटर स्प्रिंट, शॉटपुट, लंबी कूद, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो और रस्साकशी जैसी विविध स्पर्धाएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया।

मुख्य अतिथि डॉ० हिमांशु सिंघल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं और ऐसे आयोजन उनकी नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास को सुदृढ़ करते हैं। विशिष्ट अतिथि प्रवीण कुमार ने खेलों को अनुशासन और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। महानिदेशक प्रो० सुभाष गौतम ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है और यह व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

समापन समारोह में स्पोर्ट्स प्रभारी प्रो० अंकित नागर एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रिन्स यादव ने परिणाम घोषित किए। क्रिकेट में मैनेजमेंट क्लब विजेता रहा। टेबल टेनिस, कैरम, शॉटपुट, शतरंज एवं भाला फेंक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अलग-अलग क्लबों और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी (बालक एवं बालिका वर्ग) में प्रोफेशनल क्लब ने बाजी मारी।

विजेताओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

दो दिवसीय इस खेल महोत्सव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शिक्षा के साथ खेल का संतुलन ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x