Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में उमड़ा जनसैलाब, 54 शिविरों में 2045 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में उमड़ा जनसैलाब, 54 शिविरों में 2045 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

Share this post:

वाराणसी। जनपद में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला जनस्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा। जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 54 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर निःशुल्क जांच और उपचार की सुविधा प्राप्त की।

मेले में 83 चिकित्सकों और 253 पैरामेडिकल कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति रही। सुव्यवस्थित पंजीकरण प्रक्रिया के तहत कुल 2045 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जिनमें 805 पुरुष, 1039 महिलाएं तथा 201 बच्चे शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिलाओं और बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी यह दर्शाती है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुदृढ़ हो रही है।

स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत हेपेटाइटिस-बी की 36, मलेरिया की 79 तथा डेंगू की 29 जांचें की गईं। राहत की बात यह रही कि सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुईं। मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए बुखार के 274 मरीजों का उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त मधुमेह और त्वचा रोग के 267-267, श्वसन संबंधी 156 तथा गैस्ट्रो संबंधी 203 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

मातृ स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए 104 गर्भवती महिलाओं की समुचित जांच की गई और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। वहीं, जनजागरूकता अभियान के तहत 39 लोगों को तंबाकू सेवन छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया और स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को निःशुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाला यह मेला प्राथमिक स्तर पर ही रोगों की पहचान और उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रत्येक रविवार अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा का लाभ उठाएं, ताकि समय रहते रोगों की पहचान हो सके और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में कदम मजबूत हों।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x