वाराणसी। शासन स्तर से जारी आदेश के तहत संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मिर्जापुर मंडल के डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह (एनपी सिंह) को वाराणसी का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वाराणसी के मौजूदा सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार को पद से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि शासनादेश में डॉ. मुकेश कुमार की नई तैनाती का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने दो जून 2026 को वाराणसी के सीएमओ का पदभार ग्रहण किया था।
डॉ. एनपी सिंह वाराणसी के स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम में लंबे प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं। वह कई वर्षों तक वाराणसी नगर निगम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनके कार्यकाल में नगर निगम की स्वास्थ्य सेवाओं में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले। उन्हें सख्त और अनुशासनप्रिय अधिकारी के रूप में भी जाना जाता है।
कोरोना संक्रमण के चुनौतीपूर्ण दौर में डॉ. एनपी सिंह वाराणसी में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात थे। उस दौरान तत्कालीन सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के कोरोना संक्रमित होने के बाद डॉ. एनपी सिंह को कार्यकारी सीएमओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने आपदा के उस दौर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, ताकि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

डॉ. एनपी सिंह वाराणसी के प्रतिष्ठित प्रशासनिक एवं उद्यमी वर्ग के क्लब, बनारस क्लब, के लगातार पांच वर्षों तक सचिव रहे। क्लब के चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम रहा है। उनके नेतृत्व वाले पैनल ने लगातार चुनावों में बड़ी सफलता हासिल की और सर्वाधिक प्रत्याशियों को जीत दिलाने में कामयाब रहा।
वाराणसी के स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक अनुभव रखने वाले डॉ. एनपी सिंह की नई जिम्मेदारी को स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा










