Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, आदमपुर पुलिस की कार्रवाई

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, आदमपुर पुलिस की कार्रवाई

Share this post:

वाराणसी, 16 फरवरी 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना आदमपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली एवं प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-019/2026 धारा 69 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त ओम प्रकाश चौहान (18) पुत्र नन्हकू चौहान निवासी ग्राम बरिस्ता कला, थाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज को सोमवार को काशी स्टेशन के निर्माणाधीन पार्किंग स्थल के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार प्रार्थिनी ने अपनी लिखित तहरीर में आरोप लगाया था कि मार्च 2024 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान अभियुक्त से हुई। आरोप है कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर इलाहाबाद एवं मुगलसराय में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर थाना आदमपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

जांच के दौरान साक्ष्य संकलन के उपरांत पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार पाण्डेय, महिला उपनिरीक्षक नेहा नायक, हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार यादव एवं हेड कांस्टेबल प्रदुम्न यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कमिश्नरेट की प्राथमिकता है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x