Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वरिष्ठ समाजसेवी व कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे के निधन से शोक में डूबा कांग्रेस परिवार

वरिष्ठ समाजसेवी व कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे के निधन से शोक में डूबा कांग्रेस परिवार

Share this post:

 

वाराणसी। वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता, पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश चौबे के छोटे भाई श्री प्रदीप चौबे का लंबी बीमारी के बाद आज दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस परिवार सहित सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय प्रदीप चौबे का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उन्हें मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ सुपुत्र, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष मयंक चौबे ने दी।

स्व. प्रदीप चौबे जीवन भर समाजसेवा के कार्यों से जुड़े रहे। वे जरूरतमंदों, कमजोर वर्गों एवं पीड़ितों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते थे। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक संवेदनशील और कर्मठ समाजसेवी के रूप में प्रतिष्ठित करती है। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

इस शोकपूर्ण अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा, फसाहत हुसैन बाबू, धीरज सोनकर, अनुभव राय, रोहित दुबे, दिलीप चौबे, मोहम्मद आदिल सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने स्व. प्रदीप चौबे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x